Bihar

दरभंगा में खेत में मिली BPSC शिक्षिका की लाश: पिता बोले- टीचर दामाद ने परिवार के साथ मार डाला; 6 महीने पहले हुई थी शादी

दरभंगा में शनिवार को BPSC शिक्षिका का शव ससुराल के पीछे खेत में मिला है। जहां बॉडी मिली है वो जगह घर से 15 फीट दूर है। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का नाम पुष्पा कुमारी है। उसकी उम्र 25 साल थी। इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी। पति भी BPSC टीचर है।

बेटी की मौत के बाद परिवार गुस्से में है। सड़क जाम कर दिया है। पिता का आरोप है कि ससुर, दामाद प्रमोद प्रसाद, उसके बहनोई ने मिलकर पुष्पा की हत्या कर दी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के डुमरी रोड की है।

पिता बोले- पहले हत्या की फिर खेत में लाश फेंकी

मृतका के पिता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि ‘शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बेटी के ससुर ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा कि आपकी बेटी घर से भाग गई है। ये सुनकर मैं तुरंत बेटी के ससुराल सुपौल के डुमरी पहुंचा। देखा तो सुसराल वाले घर के पीछे खेत में बेटी का शव पड़ा हुआ था।

ससुरालवालों ने साजिश के तहत बेटी की हत्या की है। ससुर, दामाद प्रमोद प्रसाद, उसके बहनोई और परिवार को बाकी लोग इस हत्या में शामिल हैं।’

भाई बोला- पति और ससुराल वालों ने मार डाला

मृतका के भाई मनिकेश कुमार ने बताया, सुबह जब बहन के ससुर ने फोन किया तो कहा कि पुष्पा घर में नहीं है। इसके बाद जब जीजा को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि उसने फांसी लगा ली है। बहन को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर मार दिया है। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।’

हत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया, ‘मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतका का ससुराल बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी में है। मायके कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के भीनदुआ गांव में है। उनका शव ससुराल के घर के ठीक पीछे पानी लगे खेत से मिला है। शुरुआत में मामला हत्या का लग रहा है।

महिला के परिवार ने भी हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुष्पा को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या कर दी गई है। पति और ससुर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

18 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago