Bihar

गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे पटना, होटल मौर्या में करेंगे विश्राम; कल चुनाव को लेकर बैठक

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 8:45 बजे पटना पहुंचेंगे. पटना आने के बाद अमित शाह बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे. यहां वह होटल मौर्या में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद कल सुबह 11:30 बजे रोहतास बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे. 2:30 बजे तक वह रोहतास से बेगूसराय पहुंचेंगे. शाम 5:30 तक पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहीं से दिल्ली रवाना होंगे.

आपको बता दें कि बिहार में चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच चुनावी चालें तेज हो गई हैं. बिहार में एक तरफ विपक्ष जहां सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर इसे बड़ा मुद्दा बनाए हुए है. दूसरी तरफ सत्ता पक्ष अपने लिए एक कोई मजबूत मुद्दा काफी समय से तलाश रहा है.

इस बीच एनडीए और महागठबंधन अपने सहयोगी पार्टी के नेताओं की डिमांड से भी जूझ रहे हैं. एनडीए के सहयोगी नेता चिराग पासवान से लेकर जीतन राम मांझी तक सीटों की अपनी संख्या बता रहे हैं. महागबंधन में भी तेजस्वी यादव की आरजेडी के साथ ही भाकपा (एमएल) और मुकेश सहनी भी सीटों को लेकर अपनी डिमांड इशारे में बताते रहते हैं.

इस बीच कांग्रेस ने बिहार में अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है. 26 सितंबर को प्रियंका गांधी भी बिहार दौरा करेंगी. उनसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार पहुंचेंगे और बैठक करेंगे. इन बैठकों में सीट शेयरिंग से लेकर चुनावी रणनीति पर बात होगी. ऐसे में अमित शाह का बिहार दौरा अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि अमित शाह एनडीए के नेताओं की अंदरूनी खींचतान को सुलझाएंगे और सीटों के मुद्दे पर भी बात हो सकती है.

इस बार का बिहार चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है. एक तरफ विपक्ष के वोट चोरी के आरोप हैं तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की ताकत. सत्ता पक्ष तमाम तरह की योजनाओं और स्कीम के जरिए जनता को अपने पाले में लाने में जुटी है तो विपक्ष वोटर अधिकार यात्रा से लेकर तमाम तरह की योजनाओं के जरिए इस बीच प्रशांत किशोर जैसे चुनावी रणनीतिकार भी चुनावी मैदान में हैं और राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. इससे चुनाव और रोचक हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago