समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो चिंता मत करें, घर बैठे होगा काम; डाक विभाग की बड़ी पहल

आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को जोड़ना अनिवार्य है। प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके आधार में मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा। गरीब खासकर रोज कमाने खाने वाले तबके के लिए काम छोड़कर मोबाइल नंबर अपडेट करना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में डाक विभाग की पहल सामने आई है। अब घर पर ही आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट की सुविधा मिलेगी। यूआईडीएआई की ओर से इसको लेकर सभी नोडल संस्थान के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में पटना जीपीओ में शुरू किया जाएगा। पटना जीपीओ के डाकिया के साथ कई डाक कर्मियों को लगाया जाएगा। पहले तो इन्हें आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद डाकिया घर-घर जाकर ये सुविधा प्रदान करेंगे। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग मोबाइल अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पहुंचते हैं। घंटों उन्हें लाइन में लगना पड़ता है। दरअसल आधार की सत्यता की जांच के लिए ओटीपी नंबर से वेरिफिकेशन किया जाता है। इससे आधार के दुरुपयोग पर रोक लगती है। इस वजह से आधार के साथ मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150