Bihar

मोदी को मां की गाली के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद; NDA ने अपशब्द को चुनावी मुद्दा बनाया

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के विरोध में एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया है। 4 सितंबर को बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दल सड़कों पर उतरेंगे। इसकी जानकारी एनडीए घटकदलों के प्रदेश अध्यक्षों ने भाजपा कार्यालय में दी। बंदी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं, रेल आदि बंद के दौरान भी चालू रहेंगी। एनडीए घटक दलों की महिला मोर्चा के द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

इस मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद और कांग्रेस के द्वारा पीएम की मां पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कराया गया है, इससे पूरा बिहार शर्मसार है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आमलोगों से अपील की है कि बिहार बंद में अपना पूरा सहयोग दें। बंद के दौरान महिला मोर्चा की महिलाएं सड़क पर उतरेंगी।

इस घटना पर मंगलवार को खुद पीएम मोदी का दर्द छलका, उन्होने कहा कि कांग्रेस और राजद के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं। यह उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां-बहन और बेटियों का अपमान है। जीविका बैंक के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मां का जिक्र करते हुए भोजपुरी में कहा कि बिहार में माई के स्थान देवता-पित्तर से भी ऊपर होला।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago