Bihar

बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का हुआ भूमि-पूजन, गृह मंत्री अमित शाह ने रखी पहली ईंट, CM नीतीश भी रहे मौजूद

बिहार के सीतामढ़ी में शुक्रवार को मां जानकी मंदिर का भूमि-पूजन हुआ. गृह मंत्री अमित शाह ने मंदिर निर्माण स्थली पर पहली ईंट रखी. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता आदि मौजूद रहे. 21 तीर्थों की मिट्टी और 11 नदियों का जल इस खास आयोजन के लिए मंगवाया गया था.

मां सीता के मंदिर में गृह मंत्री ने की पूजा

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे. जहां सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास हुआ. भूमि-पूजन कार्यक्रम से पहले गृह मंत्री ने मां सीता के मंदिर में पूजा की. गृह-मंत्री व मुख्यमंत्री पूजा पर बैठे और गृहमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी.

अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा मां जानकी का मंदिर

धार्मिक मान्यता है कि पुनौरा धाम ही मां सीता की जन्मस्थली है. यहां अयोध्या मंदिर की तर्ज पर ही 67 एकड़ में करीब 882 करोड़ रुपए की लगात से मां जानकी का भव्य मंदिर बनना है. जिसकी नींव शुक्रवार को गृह मंत्री ने रख दी है.

तीर्थ स्थलों से मिट्टी और कई नदियों के जल मंगवाए गए

पुनौरा धाम में शिलान्यास कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गयी थी. देशभर से पवित्र पूजन सामग्री मंगवायी गयी थी. जयपुर से चांदी के कलश और दिल्ली में बने पूजा के बर्तनों के साथ ही 21 तीर्थ स्थलों की मिट्टी और 11 नदियों का जल मंगवाया गया था. विधिवत तरीके से भूमि पूजन किया गया. सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह ने आरती भी की.

गृह मंत्री ने दिखाई सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

सीतामढ़ी आए गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और जानकी मंदिर के डिजाइन का अनावरण भी किया. मां जानकी मंदिर के निर्माण और पुनर्विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाल में ही एक ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसमें नौ सदस्य हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

22 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

23 घंटे ago