समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू राज रहता तो बिहार में बाइक नहीं चला पाते राहुल; नीतीश-निशांत पर भी खुलकर बोले संजय झा

IMG 20250626 WA0160

बिहार में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है जिसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत इंडिया अलायंस का पूरा कुनबा शामिल है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर लालू राज होता तो एक दिन में पटना से दरभंगा भी नहीं पहुंच पाते। नीतीश कुमार ने रोड बनवा दिया कि बाइक की सवारी कर रहे हैं।

न्यूज चैनल आज तक से बातचीत में संजय झा नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल और उनके बेटे निशांत कुमार के राजनैतिक भविष्य पर खुलकर बोले। कहा कि नीतीश कुमार को बर्बाद बिहार की विरासत मिली जिसे उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में संभाल दिया। बिहार के लोगों को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वे ही अगले सीएम बनेंगे। उनके प्रति अभी भी प्रो इन्कंबेंसी है।

IMG 20250812 WA0052

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार जब 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें गुजरात या महाराष्ट्र जैसे राज्य वाली स्थिति नहीं मिली जहां सबकुछ सेट है और आकर सीधे काम शुरू कर देना है। यह बाद विपक्ष को खराब लग रहा है लेकिन उनकी सरकार होती तो एक दिन में पटना से दरभंगा या मधुबनी भी नहीं पहुंच पाते। नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में अच्छी सड़कें बनवा दी तो राहुल गांधी बाइक पर चल रहे हैं। अपनी सरकार में नहीं चल पाते।

IMG 20240904 WA0139

कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों और अन्य कर्मियों की बहाली की। बिहार में पुलिस में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। तेजस्वी यादव रोजगार का दावा करते है तो 15 सालों तक उनके माता पिता की सरकार थी तो कितना रोजगार दिए, कितना रोड बनाए, बिजली के लिए क्या किया। कुछ दिन उनको सरकार में रहने का मौका मिला तो जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए। इसी वजह से गठबंधन टूट गया।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

निशांत कुमार के बारे में भी उन्होंने बात की। कहा कि व्यक्तिगत राय है कि निशांत पार्टी का काम देखें। वे बहुत समझदार हैं पार्टी को समय दें। लेकिन इस पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे। पार्टी में कई स्तर पर बात उठती है पर सबकुछ उन्हीं लोगों को तय करना है। यह पार्टी उन्हीं के द्वारा बनाई हुई है। संजय झा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ हैं। उन्होंने इतना बड़ा कुनबा खड़ा कर दिया है कि पार्टी सही सलामत चल रही है और आगे भी चलेगी। जो नेता यह बोल रहे हैं कि जदयू का भविष्य अंधेरे में है वे गलत बोल रहे हैं। बिहार में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। दिल्ली और पार्लियामेंट में भले ही मामला गर्म हो।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150