Bihar

समस्तीपुर में पत्रकार पर हमले के खिलाफ न्याय मार्च निकालकर गिरफ्तारी की मांग

समस्तीपुर : पत्रकार फिरोज आलम उर्फ झुन्नू बाबा पर बदमाशों द्वारा हमले के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज ने माधुरी चौक से न्याय मार्च निकाला। ‘हमलावरों को गिरफ्तार करो’ और ‘पत्रकार असुरक्षित क्यों’ जैसे नारे लगाते हुए मार्च जिला मुख्यालय होते हुए सरकारी बस स्टैंड पर सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के जिला संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। संचालन सह संयोजक सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

सभा को जीतेंद्र कुमार, दीनबंधु प्रसाद, गंगा साह, रामलाल राम, उपेंद्र राय, राजद के शाहिद हुसैन, राम विनोद पासवान,राकेश ठाकुर, भाकपा के शंकर साह, शंभू राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, भगवानलाल पासवान, विन्देश्वर राय, विवेकानंद शर्मा, रंजीत कुमार रंभू, रामनरेश राय, अरविंद कुमार, अशोक राय आदि ने संबोधित किया‌।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि फिरोज आलम ने माफियाओं के खिलाफ खबर लिखी थी और धमकी की जानकारी पुलिस को दी थी, फिर भी 8 अगस्त को उन पर हमला हुआ। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago