Bihar

सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक खत्म, 26 एजेंडों पर लगी मुहर, रोसड़ा में कोर्ट भवन के लिये 39 करोड़ मंजूर

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 26 एजेंडों पर मुहर लगी है। भवन निर्माण विभाग से समस्तीपर न्यायमंडल अन्तर्गत अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, रोसड़ा में 15 कोर्ट भवन (G+4), एमिनिटी भवन (G+4) एवं हाजत भवन (G+1) के निर्माण कार्य हेतु रु0-39,50,31,000/- (उनचालीस करोड़ पचास लाख इकतीस हजार रुपये) को प्रशासनिक स्वीकृति की सहमति प्रदान की गई है। यह केन्द्र प्रायोजित योजना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 26 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने उद्योग, जल संसाधन, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, विधि, सामान्य प्रशासन, श्रम संसाधन स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मंत्री मंडल सचिवालय, गृह, कृषि, पर्यटन और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है।

बिहार में नया औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 लागू 

बिहार सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार देने के लिए नया औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू कर दिया है। इस पैकेज के तहत निवेश करने वाले उद्यमियों को ब्याज, कर, पूंजीगत सब्सिडी, निर्यात सहित कई क्षेत्रों में राहत मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

20 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago