राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने भाई तेजस्वी यादव के पक्ष में एक ऐसा बयान दिया है जो मीडिया में सनसनी बनी हुई है। भाई तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने शादी और सुहागरात का राग छेड़ दिया। रोहिणी आचार्या के बयान को बीजेपी और जेडीयू ने लपक लिया है। प्रियंका गांधी के बाद वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची रोहिणी ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार प्रहार किया। 2024 में उन्होंने राजद के टिकट पर सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लालू ने ताकत झोंक दी पर बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने उन्हें परास्त कर दिया।
रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव की घोषित योजनाओं का कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए को इस बार जनता जवाब देगी। इन लोगों ने सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई। पीएम मोदी जी हर बार बोलकर जाते हैं पर कुछ नहीं करते। इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। हमारे भाई तेजस्वी ने रोजगार और महिलाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत की। चुनाव आने पर ये लोग उन्हीं स्कीम की कॉपी कर रहे हैं।
रोहिणी आचार्या से जब पूछा गया कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम कैंडिडेट घोषित क्यों नहीं कर रहे हैं। इस पर रोहिणी ने अजीबोगरीब जवाब दिया। मीडिया कर्मी पर बिफरते हुए उन्होंने कहा कि अभी क्या चल रहा है, अभी वोटर के अधिकार की लड़ाई चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा वह चल रहा है क्या? हद है भाई, अभी जो ज्यादा जरूरी है वह काम न होगा।
रोहिणी आचार्या के इस बयान को बीजेपी और जदयू ने लपक लिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने का है कि किसकी शादी और कैसी सुहागरात। महागठबंधन तो बिन दूल्हे की बारात है। दूल्हा बनने की होड़ मची है। लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्या का बदहवाशी में दिया गया यह बयान बेतुका है।
उधर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि लालू प्रसाद का परिवार तनाव में है। 2020 में महागठबंधन में तेजस्वी यादव को चेहरा मान लिया गया। लेकिन इस बार सबलोग कन्नी काट रहे हैं। इसका फ्रस्ट्रेशन निकल रहा है। रोहिणी के शब्द आपत्तिजनक हैं।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…