सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

MLA रीतलाल का बिजनेस पार्टनर सुनील महाजन गिरफ्तार, बहन के पास आया था राखी बंधवाने, लग गई हथकड़ी

IMG 20250626 WA0160

राजद विधायक रीतलाल यादव के बिजनेस पार्टनर सुनील कुमार उर्फ सुनील महाजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुनील महाजन पर बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है. यह गिरफ्तारी पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रूपसपुर थाना क्षेत्र के महाजन मेंशन में छापेमारी के दौरान की.

आया था राखी बंधवाने, लग गई हथकड़ी

सुनील महाजन 10 अप्रैल को खगौल थाने में दर्ज हुए एक केस के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए आया है, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. इसी मामले में विधायक रीतलाल यादव भी जेल में है.

IMG 20250807 WA0011paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सुनील का है आपराधिक रिकॉर्ड

सुनील का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. वह 2015 में दानापुर में हुए डबल मर्डर और 2010 में हुई एक हत्या के मामले में भी चार्जशीटेड है. इसी रंगदारी के मामले में विधायक रीतलाल यादव, उनके छोटे भाई पिंकू यादव, भांजे श्रवण यादव और चिक्कू यादव ने 17 अप्रैल को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था, और फिलहाल रीतलाल यादव भागलपुर जेल में बंद हैं.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

क्या है पूरा मामला?

बिल्डर गौरव कुमार और राकेश कुमार ने 10 अप्रैल को खगौल थाने में केस दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक रीतलाल यादव ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. दोनों के बीच 30 लाख रुपये पर समझौता हुआ, जिसमें से 14 लाख रुपये दे दिए गए थे. बिल्डर ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक उन पर कंस्ट्रक्शन मटेरियल अपने ही लोगों से खरीदने का दबाव बनाते थे.

IMG 20240904 WA0139

पुलिस ने इस केस के दर्ज होने के बाद 11 अप्रैल को विधायक और उनके 11 करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस ने 10.50 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, 6 सादे चेक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सुनील को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02