बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 25 अगस्त को होने की संभावना है। उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नये हवाई अड्डे का उद्घाटन कर सकते हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है। पहले चरण में इंडिगो एयरलाइंस ने यहां से उड़ान की सुविधा देने में दिलचस्पी दिखाई है।
इंडिगो पूर्णिया से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करेगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। पटना, गया, दरभंगा के बाद यह बिहार का चौथा नागरिक एयरपोर्ट होगा, जहां से विमानों का संचालन हो सकेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए किया गया है।
यह हवाई अड्डा कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देगा। एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल पूर्णिया बल्कि आसपास के जिलों जैसे कटिहार, अररिया और किशनगंज के लोगों को भी सुविधा होगी। यात्रियों को बागडोगरा, दरभंगा या पटना एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…