Bihar

पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाला दरभंगा में गिरफ्तार, मोहम्मद रिजवी ने कहे थे अपशब्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा बताया जा रहा है। उसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बनाए गए एक स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मंच कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से तैयार किया गया था, जिन्होंने एक दिन पहले ही माफी भी मांग ली।

पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ बता नहीं रही है। शुक्रवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जा सकती है। इस मामले में सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात छापेमारी कर रिजवी उर्फ राजा को पकड़ लिया गया।

आरोप है कि राजा ने ही मंच से खड़े होकर पीएम मोदी को गाली दी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रिजवी दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहने वाला है। बीते बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे गए थे।

क्या है मामला?

बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के मुद्दे पर वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था। यहां जाले विधानसभा क्षेत्र के सिमरी में कांग्रेस के टिकट दावेदार मोहम्मद नौशाद की ओर से स्वागत मंच तैयार किया गया था। इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महागठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मोदी एवं नीतीश सरकार के मंत्रियों तक, सभी ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव से माफी की मांग की।

वहीं, भाजपा की ओर से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसमें वायरल वीडियो के आधार पर पीएम मोदी को गाली देने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर, राज्य महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को दरभंगा के डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।

मोहम्मद नौशाद की सफाई-

बुधवार को जिस मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे गए, उसे कांग्रेस नेता नौशाद ने तैयार करवाया था। नौशाद जाले से कांग्रेस के टिकट के दावेदर हैं। विवाद होने पर गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माफीनामे का वीडियो पोस्ट किया।

नौशाद का कहना है कि राहुल गांधी का स्वागत करने के बाद वे उनके काफिले के साथ मुजफ्फरपुर की ओर चले गए थे। उनके मंच से कब अपशब्द कहे गए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वाकये से वह खुद भी आहत है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago