Bihar

पटना में कार से मासूम भाई-बहन का शव बरामद, पैतृक गांव समस्तीपुर लाया गया शव; मां बोली- ‘मेरे दोनों बच्चों को ट्यूशन वाली मैडम ने मार डाला’

पटना में शुक्रवार को कार से भाई-बहन की डेड बॉडी मिली। पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है। मां का आरोप है कि दोनों बच्चों को उसके ट्यूशन टीचर ने मारा है। बच्चों की पहचान दीपक (5 वर्ष) और लक्ष्मी (7 वर्ष) के तौर पर हुई है।परिवार मूल रूप से समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को माता-पिता बच्चों की डेड बॉडी लेकर घटहो थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव पहुंचे। जहां उसका अंतिम संस्कार हो रहा है।

बता दें कि पिता गणेश साह, पत्नी किरण देवी के साथ पिछले 10 साल से पटना में रह रहे हैं। किरण देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही एक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे। बच्चों की शरीर की चमड़ी जली हुई थी। बॉडी पर मारपीट के भी निशान हैं। पूरे शरीर पर जलने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। टीचर ने ही बच्चों को जलाकर मारा है।

बता दें कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नम्बर 12 के पास शुक्रवार शाम एक घर के कैंपस में खड़ी कार से दो मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने ट्यूशन टीचर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चे दोपहर करीब 12:30 बजे मोहल्ले में ही रहने वाली एक शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की गई।

मां किरण देवी ने बताया कि उन्होंने चार बजे शिक्षिका को काॅल किया, तो उन्होंने कहा कि बच्चे घर जा चुके हैं। इसके बाद परिवार ने इलाके में खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम करीब सात बजे कुछ ही दूरी पर घर के कैंपस में खड़ी एक कार के अंदर दोनों बच्चे बेहोश मिले। उन्हें आनन-फानन एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago