Samastipur

फैंसी क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने मीडिया एकादश को 9 विकेटों से हराया

तस्वीर : विजेता जिला प्रशासन की टीम को ट्राॅफी प्रदान करते कृष्ण कुमार

समस्तीपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन व रेल प्रशासन एंव मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को 9 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 10-10 ओवर के मैच में मीडिया एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाज कमलेश झा के 26, मुकेश के 11, कृष्ण कुमार के 8 एवं मृत्युंजय कुमार के 6 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 54 रनों का लक्ष्य रखा। प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए डीपीआरओ रजनीश कुमार ने 3, सदर एसडीएम ने 2 व एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय व डीएसओ ने क्रमश 1-1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य हासिल करने उतरी प्रशासन एकादशी की टीम के सलामी बल्लेबाज डीपीआरओ रजनीश कुमार के नाबाद 31, कप्तान एसडीएम दिलीप कुमार के 15, जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के 12 व एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय के नबाद 4 रनों की बदौलत की बदौलत 6.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाकर 9 विकेट से फैंसी क्रिकेट मैच जीत कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस मैच में शिक्षक सुभीत कुमार सिंह व कुनाल ने अंपायर की भूमिका निभाई एवं कमेंट्री का कार्य सतीश कुमार ने किया।

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सदर एसडीएम व एएसपी संजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से उपविजेता की ट्रॉफी, एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर एक दूसरे को सम्मानित किया। अवसर पर पत्रकार राजकुमार राय, तरुण कुमार, संजीव नैपूरी, रमेश शंकर राय, जहांगीर आलम, फिरोज आलम, मंटून कुमार, सुनील कुमार, सुमन कुमार, कैसर खान,अंकुर तिवारी, अविनाश कुमार सहित अन्य पत्रकार व पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago