बिहार की राजधानी पटना में एम्स अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। अस्पताल स्टाफ ने शिवहर से विधायक चेतन आनंद पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने और रेजिडेंट डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतन आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर विधायक की ओर से फुलवारी थाने में शुक्रवार को एम्स स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह माहौल गर्माता नजर आ रहा है।
पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने अस्तपाल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर हड़ताल की जानकारी दी। डॉक्टरों ने कहा कि 30 जुलाई को रात लगभग 11 बजे ट्रॉमा सेंटर परिसर में मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवहर विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके हथियारबंद गार्ड जबरन अस्पताल परिसर में घुस आए। फिर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और हथियार लहराते हुए ड्यूटी पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी।
डॉक्टरों का दावा है कि इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद विधायक के खिलाफ अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई। उन्होंने एम्स प्रशासन पर स्टाफ की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाने पर भी सवाल उठाए। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना के बाद से उनमें डर का माहौल है और वे लाचार नजर आ रहे हैं।
रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि जब तक विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी एवं गार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती और अस्पताल में उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मांगें नहीं जाने पर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा भी ठप करने की चेतावनी दी है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…