Bihar

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग तेज, मगर यहां फंस रहा पेच

विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के इकलौते पुत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) के सक्रिय राजनीति में आने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पहली बार कहा कि निशांत सक्षम हैं और उन्हें राजनीति में सक्रिय होना चाहिए। इससे पहले, निशांत के राजनीति में आने के प्रश्न पर संजय झा का उत्तर होता था- यह निर्णय नीतीश कुमार करेंगे।

दूसरी तरफ, जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टरों के माध्यम से जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को दल की गतिविधियों में शामिल करने की मांग की है। सोमवार के दिन जदयू कार्यालय के बाहर ऐसे कई पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें कहा गया है कि जनसेवा की राजनीति के वारिस निशांत कुमार हैं। असल में निशांत को लेकर जदयू की राजनीति शुरू से दो हिस्से में बंटी हुई है।

परिवारवाद की राजनीति

पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत को पार्टी की मुख्यधारा की राजनीति में लाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश के करीबी कई नेता इसके विरोध में हैं। उनका कहना है कि निशांत अगर राजनीति में आते हैं तो परिवारवाद की राजनीति को प्रश्रय न देने वाले नेता की नीतीश की छवि खंडित होगी।

जहां तक निशांत का प्रश्न है, वे राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक समारोहों में मीडिया के माध्यम से यह अपील जरूर करते हैं कि विकास और कामकाज के आधार पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में एक और कार्यकाल मिलना चाहिए। क्या आप चुनाव लड़ेंगे? निशांत ने कभी इस प्रश्न का हां या ना में उत्तर नहीं दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

54 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

6 घंटे ago