समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

NDA सांसद वीणा देवी और उनके MLC पति दिनेश सिंह के पास भी दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा; SIR पर सवाल

IMG 20250626 WA0160

बिहार में SIR पर रार बरकरार है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदाता पुनरीक्षण पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि कई लोगों के पास दो ईपिक नंबर हैं। तेजस्वी यादव ने हाल ही में दावा किया था कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास दो ईपिक नंबर हैं और दोनों में उनकी उम्र भी अलग-अलग बताई गई है। अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने NDA की एक सांसद को और उनके MLC पति को लेकर भी यही दावा किया है। तेजस्वी यादव ने इससे संबंधित कागजात भी दिखाए हैं। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर दावा किया है कि वैशाली से एनडीए की सांसद वीणा देवी के पास दो वोटर आईडी और ईपिक नंबर है, वहीं उनके पति JDU MLC दिनेश सिंह के पास भी दो वोटर आईडी और ईपिक नंबर है। तेजस्वी ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट में दोनों ही जगहों पर सांसद वीणा देवी की उम्र में भी अंतर है।

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि सांसद वीणा देवी के पास दो अलग-अलग ईपिक आईडी- 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। तेजस्वी यादव का कहना है कि इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। तेजस्वी यादव का यह भी कहना है कि इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।

IMG 20250812 WA0052paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि बिहार में SIR में सांसद ने दो अलग-अलग फॉर्म भरे होंगे। तेजस्वी यादव ने जो कागजात दिखाए हैं उसमें एक जगह मतदाता सूची में सांसद वीणा देवी की उम्र 54 साल तो दूसरी जगह पर 55 साल है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है, ‘चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए?’

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

तेजस्वी ने सांसद के पति MLC दिनेश सिंह को भी घेरा, तेजस्वी ने X पर लिखा- दिनेश सिंह के पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 – 𝐑𝐄𝐌𝟎𝟗𝟑𝟑𝟐𝟔𝟕 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟐𝟕 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे। मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे। इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग के अधिकारी ने साइन किए कि 𝐌𝐋𝐂 साहब ने ख़ुद हस्ताक्षर किए? चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए?

IMG 20240904 WA0139

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने इनके दो वोट बनने दिए? क्या यह 𝐄𝐂 द्वारा 𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है? क्या चुनाव आयोग SIR में की जा रही अपनी गड़बड़ियों और ग़लतियों को स्वीकार करेगा? क्या चुनाव आयोग श्री दिनेश सिंह को दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?

IMG 20250204 WA0010

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की मेयर और बीजेपी नेता निर्मला देवी को लेकर दावा किया था कि उनके पास भी दो ईपिक नंबर है और मतदाता सूची में वो दो जगह की वोटर हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि निर्मला देवी के दो देवरों के भी दो अलग-अलग ईपिक नंबर हैं। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव आयोग बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि अब गुजराती भी बिहार के वोटर बन रहे हैं।

IMG 20241218 WA0041

बीजेपी नेता भीखूभाई दलसानिया का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो गुजरात के रहने वाले हैं और अब वो पटना के वोटर बन गए हैं। भीखूभाई दसलानिया ने अपना नाम वहां के वोटर लिस्ट से कटवा लिया है लेकिन चुनाव हुए पांच साल भी नहीं हुए और उन्होंने अपना नाम कटवा लिया।

IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02