Bihar

बिहार: फर्जी सर्टिफिकेट से शिक्षक बने निरंजन, मौत के 5 साल बाद FIR; बना चर्चा का विषय

बिहार में एक मृत शिक्षक पर एफआईआर का अजब-गजब मामला सामने आया है। बांका जिले के शंभूगंज में फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में शिक्षक निरंजन कुमार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने केस दर्ज करा दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि शिक्षक की 5 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। टीचर के परिजन भी इस बात से हैरान हैं।

शिक्षक के परिजन का कहना है कि उन्होंने प्रखंड बीआरसी से लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय तक मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि भेज दी थी। इसके बावजूद गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मृत शिक्षक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। मिर्जापुर पंचायत के सोंडीहगांव निवासी निरंजन कुमार कई वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे।

शिक्षा विभाग की सर्टिफिकेट जांच में निरंजन बचते रहे, लेकिन जब इस जांच की कमान निगरानी टीम ने संभाली तो निरंजन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में जालसाजी पाई गई। इसी दौरान साल 2020 में कोरोना काल के दौरान टीचर निरंजन कुमार की मौत हो गई थी। मृतक पर केस होने से शिक्षा विभाग से लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो तक लापरवाही सामने आई है।

थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निरंजन कुमार के डेथ सर्टिफिकेट परिजन ने थाने में दिया है। इस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं, निगरानी की जांच में निरंजन के साथ सोनवर्षा की शिक्षिका पल्लवी कुमारी का सर्टिफिकेट भी फर्जी पाया गया। पल्लवी प्राथमिक विद्यालय जगतापुर में कार्यरत थीं। वह भी साल 2018 से लापता हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

4 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago