Bihar

बिहार: प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब

बिहार में वैशाली जिले के पटेढी बेलसर स्थित हाई स्कूल चकगुलमुद्दीन में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानाचार्य जुल्फेकार अली खान ने बिना किसी को सूचित किए कार्यक्रम में कई बदलाव कर दिए। जिसको लेकर प्रिसिंपल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, हर साल की परंपरा के अनुसार झंडारोहण सुबह 9 बजे होता था। लेकिन इस बार प्रधानाचार्य ने सुबह 7:30 बजे ही कार्यक्रम कर दिया। निर्धारित स्थान की बजाय दूसरी जगह झंडा फहराया गया। इतना ही नहीं, परंपरागत प्रसाद जलेबी की जगह खुरमा और बिस्कुट बांटे गए।

इन बदलावों की जानकारी न तो छात्रों को दी गई, न अभिभावकों को और न ही ग्रामीणों को। इससे कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर भारी आक्रोश है। प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्थिति को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन ने प्रधानाचार्य से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें बताना होगा कि बिना सूचना के समय, स्थान और प्रसाद में बदलाव क्यों किया गया। जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, उनका वेतन रोक दिया गया है। समय सीमा में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

16 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

5 घंटे ago