Samastipur

बिथान में निलंबित हेडमास्टर ने किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक निलंबित हेडमास्टर द्वारा विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामला बिथान प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय सोहमा का है। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम, डीडीसी, डीईओ व एसडीओ को लिखित शिकायत की है।

ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित हेडमास्टर पर पहले से ही निलंबन की कार्रवाई चल रही है, बावजूद इसके उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधी-सीधी सरकारी नियमावली का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने निलंबित हेडमास्टर पर राष्ट्र ध्वज के सामनें अनैतिक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निलंबित हेडमास्टर पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

बता दें कि बिथान प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सोहमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार बादल को 11 अगस्त को ही विद्यालय पोखर का डाक नियम के विरुद्ध करने के मामले निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर डीडीसी ने की थी। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। वर्ष 2022 से 2025 के बीच विद्यालय परिसर में बने पोखर का उपयोग नियमों के विरुद्ध किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी।

साथ ही उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, जांच में सहयोग न देने और अपने पक्ष में निर्णय करवाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने का भी आरोप लगा था। दिलीप कुमार बादल पर पहले भी विवादों में रहने का आरोप रहा है। पूर्व में उन्हें विद्यापतिनगर प्रखंड के उच्च विद्यालय गढसिसई से शिक्षकों से मारपीट, अनुशासनहीनता और प्रशासनिक अराजकता के कारण हटाकर बिथान भेजा गया था लेकिन यहां भी उनके व्यवहार में सुधार नहीं देखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

7 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

8 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

9 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

9 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

9 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

10 घंटे ago