बिहार के गोपालगंज में एक अपराधी शराब तस्करी की जांच में तैनात उत्पाद विभाग के जवान की इंसास राइफल छीनकर फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास की आधी दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी और राइफल का कोई सुराग नहीं मिला.
शराब तस्करी को लेकर हो रही थी चेकिंग:
बताया जा रहा कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड स्थित कुर्मटोला गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार के नेतृत्व में शराब तस्करी को लेकर उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी.
उत्तर प्रदेश से आ रहा था आरोपी:
इसी दौरान दो आरोपियों को पकड़कर विभागीय गाड़ी में बैठाया गया, जबकि टीम के जवान राजेश्वर सिंह सड़क किनारे वाहनों की जांच कर रहे थे. उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को जवान ने रुकने का संकेत दिया.
राइफल छीनकर आरोपी फरार:
युवक रुकने की बजाय तेजी से भागने लगा. जिससे जवान ने पैदल दौड़कर उसका पीछा करने की कोशिश की. इसी बीच आरोपी और जवान के बीच झड़प हो गई, तभी आरोपी युवक जवान की राइफल छीनकर एनएच-27 की ओर फरार हो गया.
क्या कहती है पुलिस?:
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आगे बताया कि मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. साथ ही इस संबंध में कुचायकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर आगामी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक साकेत कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
समस्तीपुर : शहर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी…
समस्तीपुर : होली पर्व को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो…
समस्तीपुर : पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक की रूहानी फिजा में शुक्रवार को दूसरे जुमे की नमाज…
समस्तीपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की…