समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSSamastipur

बिहार में 54 BAS अधिकारियों का तबादला, ज्ञान प्रकाश बने समस्तीपुर नगर आयुक्त, देखें पूरी लिस्ट

IMG 20250626 WA0160

चुनावी साल में नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवाके अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता और उपसचिव स्तर के 54 अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, ऐसे में उनकी भी पोस्टिंग कर दी गई है. इसके साथ ही सात एसडीओ को हटा दिया गया है.

54 अधिकारियों का तबादला: 

सिवान के अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन विभाग नवीन कुमार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया में पदस्थापित किया गया है. प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में इंतजार कर रहे कुमार प्रशांत को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी मुजफ्फरपुर बनाया गया है. प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे सुनील कुमार रंजन को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है.

IMG 20250812 WA0052paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ज्ञान प्रकाश बने समस्तीपुर नगर आयुक्त: 

जनसंपर्क विभाग में उपसचिव ज्ञान प्रकाश को समस्तीपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है. पीएचईडी में संयुक्त सचिव डॉ गजेंद्र कुमार सिंह को सीतामढ़ी का नगर आयुक्त बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे अब्दुल हमीद को पिछड़ा वर्ग अनुमति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. प्रतिस्थापन के लिए इंतजार कर रहे शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

स्वाति बनीं जमुई की वरीय उपसमाहर्ता:

वहीं, प्रतिस्थापन का इंतजार कर रहे चंदन कुमार को वरीय उपसमाहर्ता वैशाली बनाया गया है. प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे परमानंद शाह को वरीय उपसमाहर्ता बांका बनाया गया है. सावन को जमुई का वरीय उपसमाहर्ता बनाया गया है. मोहम्मद तारीख राजा को वरीय उप समाहर्ता वैशाली बनाया गया है. स्वाति कुमारी को जमुई का वरीय उपसमाहर्ता बनाया गया है.

IMG 20240904 WA0139

रश्मि कुमारी को मिली नई जिम्मेदारी:

सके अलावे चांदनी कुमारी को वैशाली का वरीय उपसमाहर्ता बनाया गया है. मनीष कुमार को वरीय उपसमाहर्ता बांका की जिम्मेदारी दी गई है. रश्मि कुमारी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पर अधिकारी पालीगंज की जिम्मेदारी दी गई है.

IMG 20250204 WA0010

सात एसडीओ हटाये गए:

पालीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह को अरवल का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. कटिहार के बारसोई अनुमंडल के एसडीओ दीक्षित श्वेतम को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी, मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को रोहतास का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. खगड़िया के गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.

IMG 20241218 WA0041

इनको भी मिला नया जिम्मा: 

वहीं, शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंह को नालंदा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी भोजपुर के पद पर पद स्थापित किया गया है. पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार को जहानाबाद का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है.

IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02