Bihar

बिहार में SIR के बीच फर्जी आवास सर्टिफिकेट बनाने वाले गैंग का खुलासा, सिर्फ ₹200 में हो रहा था खेल

बिहार में जारी गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच किशनगंज किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्वडांग थाना क्षेत्र के तलवारबंधा गांव में फर्जी तरीके से बनाए जा रहे जाली आवास प्रमाण पत्र के धंधे का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने तलवारबंधा गांव से ही अजय कुमार साह नाम के एक युवक को फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में कंप्यूटर दुकान से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने दुकान से 20 संदिग्ध आवास प्रमाण पत्र, 4 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र सहित कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, प्रिंटर, भारतीय तथा नेपाली करेंसी समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

जाली निवास प्रमाण पत्र बनाने को लेकर भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव तलवारबंधा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई को लेकर किशनगंज एसपी सागर कुमार झा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने का काम सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहा है। जिसके बाद मामले को लेकर जब सिविल प्रशासनिक विभाग से मदद ली गई, दिघलबैंक राजस्व अधिकारी द्वारा यह प्रतिवेदित किया गया कि दिघलबैंक प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उन्हें तलवारबंधा गांव की चार महिलायों के संदिग्ध आवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये थे।

जिसके जांच के बाद यह पाया गया कि वो विभाग द्वारा निर्गत नहीं किया गया है, और गलत तरीके से डिजीटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह द्वारा किया गया है। जिसके बाद स्थानीय थाना तथा एसडीपीओ टू ठाकुरगंज मंगलेश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसमें डीएसपी साइवर रविशंकर, प्रभारी डीआईओ जनमजय सिंहा सहित एसएचओ दिघलबैंक, एसएचओ पौआखाली, एसएचओ गंधर्वडांगा सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

तलवारबंधा गांव से फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने वाले शख्स अजय कुमार साह को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में आरोपी ने यह कबूला है, कि उसने किसी व्यक्ति द्वारा उपलब्ध एक लिंक के माध्यम से पिछले एक माह के अंदर लगभग 100 फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाए हैं। और इसके लिए वो प्रति व्यक्ति 200 रूपये लेता था। एसपी सागर कुमार ने कहा कि पुलिस के पास लिंक तथा लिंक भेजने वाले की जानकारी है और पुलिस आगे अनुसंधान कर रही है तथा बहुत जल्द इसके पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago