Politics

मुंगेर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने खानकाह रहमानी में लोगों से की मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की. राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं, जो छठे दिन यानी शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर इलाके से होते हुए आगे बढ़ी.

कांग्रेस ने किया पोस्ट 

खानकाह रहमानी में आने पर मौलाना समेत मुस्लिम विद्वानों ने राहुल गांधी का स्वागत किया. कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. कांग्रेस ने लिखा, “नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खानकाह रहमानी में लोगों से मुलाकात की.”

राहुल गांधी ने विद्वानों से की चर्चा 

इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे. करीब 20 मिनट राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता खानकाह रहमानी में रुके और मुस्लिम विद्वानों से चर्चा की.

राहुल-तेजस्वी ने सरकार को घेरा 

इससे पहले, मुंगेर में भाषण देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार जब भी हार का आभास पाते हैं, चुनावों में हेराफेरी करते हैं. राहुल गांधी ने तेजस्वी के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी जीत वोटों की हेराफेरी पर आधारित है. इस दौरान, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर दूरदर्शिता की कमी और राजद के वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

1 घंटा ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

2 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

2 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

15 घंटे ago