Bihar

बिहार में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, परिजन बोले- कमांडेट करते थे टॉर्चर

बिहार में एक दारोगा की लाश बैरक में मिलने से सनसनी फैल गई है। बोधगया बीएमपी तीन में एएसआई का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक दारोगा का नाम राजेश कुमार सिंह बताया जा रहा है। राजेश कुमार छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दारोगा को कमांडेंट पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के लिए टॉर्चर कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि साल 2020 में राजेश कुमार सिंह की बहाली सिपाही के तौर पर हुई थी। शनिवार की रात बीएमपी तीन स्थित बैरक में उनका शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। बोधगया थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा शव।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

16 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

28 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago