Bihar

चार विधायक जा चुके, दो और गए तो फर्क नहीं; राजद MLA के पलायन पर बोले मंगनी लाल मंडल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के दो विधायकों के बागी होने पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। नवादा विधायक विभा देवी और रजौली के एमएलए प्रकाशवीर 22 अगस्त को गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर दिखे। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अब राजद विधायकों के पार्टी से पलायन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के चार विधायक पहले ही छोड़कर जा चुके हैं, दो और चले गए तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बिहार के आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछले विधानसभा चुनाव में 78 विधायक जीतकर आए थे। इनमें से 4 MLA पहले ही किसी न किसी प्रलोभन में आकर इधर-उधर चले गए। दो और विधायक जो गए हैं, उनसे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।”

नवादा की विधायक विभा देवी की ओर इशारा करते हुए मंगनी लाल ने कहा कि उनके पति (राजबल्लभ यादव) को हाल ही में हाई कोर्ट से बरी (रेप केस में) किया गया था। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इसमें सरकार का सहयोग था। उन लोगों ने सरकार को मैनेज किया। सरकार पर्याप्त साक्ष्य नहीं जुटा पाई और वे बरी हो गए।

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लालू यादव ने उन्हें टिकट दिया था, फिर भी वे पार्टी छोड़कर चले गए। अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह सीट हमारी है। हमारा जनाधार कायम है। जो विधायक चले गए उनपर कार्रवाई का भी कोई मतलब नहीं है। बस, उन्हें टिकट नहीं मिलेगा।

रेप केस में बरी हुए राजबल्लभ यादव

नवादा से विधायक रह चुके राजबल्लभ यादव को नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पिछले दिनों पटना हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। सबूतों के अभाव में यह फैसला सुनाया गया। निचली अदालत से राजबल्लभ यादव को उम्रकैद की सजा मिली थी। इसके बाद उन्हें अपनी विधायकी गवानी पड़ी थी। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया। इसके बाद राजबल्लभ जेल से बाहर आ गए। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने उनकी पत्नी विभा देवी को टिकट दिया था और वह जीतकर नवादा से विधायक बनी थीं।

पिछले साल बागी हुए थे 4 विधायक

साल 2024 की शुरुआत में बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लालू-तेजस्वी की पार्टी के चार विधायक पाला बदलकर एनडीए के साथ चले गए थे। इनमें प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, चेतन आनंद और संगीता कुमारी का नाम शामिल है। संगीता कुमारी को बाद में भाजपा ने अपना प्रवक्ता बना दिया था। नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं। वहीं, चेतन आनंद शिवहर से विधायक और बाहुबली आनंद मोहन एवं जेडीयू सांसद लवली आनंद के बेटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

27 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

56 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago