निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे-आपत्तियों के साथ ही नया मतदाता बनने एवं मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियों में सुधार की समय सीमा सोमवार की समाप्त हो जाएगी। लेकिन, इसके उपरांत भी अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता बनने का मौका है, लेकिन 30 सितंबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में नाम नहीं होगा।
एसआईआर की प्रक्रिया के कारण पहली सितंबर की शाम से सभी डाटा लॉक हो जाएंगे। इस कारण दो सितंबर से आवेदन करने वाले मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं होगा। हालांकि, किसी कारणवश छूटे हुए लोग चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तिथि से दस दिन पूर्व तक नाम जुड़वा सकते हैं। मतदान को लेकर आयोग द्वारा किए गए प्रविधान में यह सुविधा उपलब्ध हैं।
जिन मतदाताओं के नाम, पते, लिंग, जन्मतिथि आदि में त्रुटियां हैं, वे सोमवार यानी पहली सितंबर तक आवेदन कर सुधार करा सकते हैं। वहीं जो युवा मतदाता 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं और पहली बार मतदान करना चाहते हैं, वे भी इसी समय सीमा तक आवेदन देकर पंजीकरण करा सकते हैं। परंतु, दो सितंबर के बाद किए जाने वाले आवेदन सतत अध्यतीकरण प्रक्रिया (एसएसआर) में सीधे पूरक सूची में जुड़ेंगे।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…