Railway

आज यानी एक सितंबर से समस्तीपुर मंडल के अधीन होगा मुजफ्फरपुर जंक्शन

समस्तीपुर : आज यानी एक सितंबर से मुजफ्फरपुर जंक्शन समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन हो जाएगा। आजादी के बाद 1951 से यह सोनपुर मंडल के अंतर्गत था। नई व्यवस्था को लेकर रविवार को जंक्शन पर गहमागहमी रही। दोनों मंडलों के बीच परिचालन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने यह बदलाव किया है। इसके तहत सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया है। इनमें नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन शामिल हैं। दरअसल, कपरपुरा, जुब्बा सहनी और कर्पूरीग्राम स्टेशन से पहले तक समस्तीपुर का क्षेत्राधिकार था।

यहां के बाद मुजफ्फरपुर आने के लिए ट्रेनों को समस्तीपुर और सोनपुर कंट्रोल से अनुमति लेनी होती थी। इसमें समय लगता था। बदलाव के बाद यह प्रक्रिया खत्म होने से अनुमति के लिए ट्रेनों को नहीं रुकना पड़ेगा। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक यह निर्णय रेलवे परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनाएगा। रेलवे संचालन और रखरखाव प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

होंगे नए डिविजनल इंटरचेंज प्वाइंट :

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर व समस्तीपुर मंडल की नयी क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालुनगर स्टेशनों के बीच का किलोमीटर 50 होगा। इसके अलावा समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड में उजियारपुर और हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड में रामदयालुनगर इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में काम करेगा। दोनों स्टेशन डिविजनल इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में कार्यरत होंगे। पहले समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के बीच में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर जंक्शन इंटरचेंज प्वाइंट स्टेशन के रूप में काम करता था। अब इसे बदल कर उजियारपुर और रामदयालुनगर किया गया है।

निर्माणाधीन जंक्शन का मॉनिटरिंग बॉडी भी बदला :

अमृत भारत योजना के तहत मुजफ्फरपुर को विश्वस्तरीय जंक्शन बनाने का काम चल रहा है। बदले हालात में इसकी मॉनिटरिंग बॉडी भी बदल जाएगी। अब समस्तीपुर मंडल निगरानी करेगा। करीब 450 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत जंक्शन को विकसित किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 सेकंड ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago