Bihar

बिहार में नहीं घुसे पाकिस्तानी आतंकवादी, ADG ने बताया- नेपाल से कहां गए तीनों दहशतगर्द

बिहार में जैश के तीन आंतकियों की घुसपैठ की खबरों के बीच बिहार पुलिस ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय ने पाकिस्तानी आतंकियों के भारत (बिहार) की सीमा के अंदर प्रवेश से इंकार किया है। एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले आशंका व्यक्त की गयी थी, कि कुछ आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में आने वाले हैं। उनका नाम वगैरह भी साझा किया गया था। इसको देखते हुए सीमाई इलाकों में तैनात सुरक्षाबल एसएसबी, आईबी, स्पेशल ब्रांच, सीआईडी, जिला पुलिस सहित तमाम एजेंसियां सतर्क थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बॉर्डर पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। सूचना को उनके पासपोर्ट के आधार पर जांच कराते हुए पता करने का प्रयास किया गया। इसमें इस बात की कहीं पुष्टि नहीं हुई है, कि वो आतंकवादी संगठन जेइएम के सदस्य हैं। आतंकी दुबई से नेपाल आये और फिर मलेशिया चले गये। भारत में उनकी एंट्री से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

इससे पहले खबर थी कि नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों पर मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने इनाम घोषित करने के साथ सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। उन्होंने आतंकियों के दिखने या सूचना मिलने पर थाना, डायल 112 को सूचित करने की अपील की है।

तीनों आतंकियों हसनैन अली, आदिल हुसैन व मो. उस्मान के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने का अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र और भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में है। आतंकियों में पाकिस्तान के रावलपिंडी के हसनैन अली, उमरकोट के आदिल हुसैन और बहावलपुर के मो. उस्मान शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago