Bihar

बिहार में किन्नर वेलफेयर बोर्ड का गठन, समाज कल्याण मंत्री बने अध्यक्ष, 28 सदस्यों में 7 गैर सरकारी

तस्वीर : किन्नरों पर आधारित एक फिल्म से ली गई फोटो

राज्य सरकार ने बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। इस बोर्ड का पुनर्गठन अगले तीन साल के लिए किया गया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। जबकि, सदस्य सचिव समाज कल्याण निदेशक होंगे। इसके उपाध्यक्ष समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव/ सचिव होंगे। वहीं, 28 सदस्यी बोर्ड में 18 सरकारी एवं 7 गैर सरकारी सदस्य बनाए गए हैं। शुक्रवार को विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

किन्नर कल्याण बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य के रूप में पटना के राजन सिंह, अनुप्रिया सिंह, गया के शांति नायक उर्फ सुरेश हिजड़ा, सोनपुर के संतोष कुमार, दरभंगा की अद्विका चौधरी, बेगूसराय के साजन कुमार एवं बबली किन्नर को बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है।

सरकारी सदस्य के रूप में बिहार राज्य महिला आयोग अथवा उनके द्वारा मनोनीत सदस्य, वित्त, गृह, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, नगर विकास, योजना एवं विकास, विधि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, शिक्षा, श्रम संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, सूचना एवं जनसंपर्क, पंचायतीराज, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागों के प्रधान सचिव अथवा सचिव एवं महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक को शामिल किया गया है। चुनावी साल में नीतीश सरकार ने कई आयोग का गठन और पुनर्गठन किया है। जिसमें महादलित आयोग, अनुसूचित जाति आयोग और मछुआरा आयोग, युवा आयोग शामिल है। और अब किन्नर कल्याण बोर्ड का पुनगर्ठन किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

6 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

16 घंटे ago