Bihar

फ्री बिजली के बाद घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी सरकार, नीतीश का उपभोक्ताओं से संवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान 125 यूनिट फ्री बिजली के फायदे गिनाए और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी। अगर किसी उपभोक्ता की अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने की इच्छा है, तो सरकार यह काम करवाकर देगी। उन्हें कुछ नहीं करना होगा।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लग रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने खुद अपने सीएम आवास से की थी। अब आम लोगों को भी सोलर पैनल मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को भी काफी बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने पिछली (आरजेडी-कांग्रेस की) सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2005 से पहले बिहार में बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। उस समय कोई काम नहीं होता था। राजधानी पटना में भी 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी। अन्य सब जगहों पर भी बुरा हाल था।

हमने हर घर बिजली पहुंचाई- नीतीश

नीतीश ने कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार हेतु बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया। बिजली की आपूर्ति बढ़ाई गई। सभी गांव और टोलों में बिजली पहुंचाई गई। 2015 में 7 निश्चय के अंतर्गत हर घर बिजली पहुंचाने का फैसला लिया गया। 2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दी गई।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago