Samastipur

मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि घोषित, समस्तीपुर जिले में बनाये गये 15 सेंटर

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक (सत्र 2024-28) के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 19 अगस्त से शुरू होकर जो 4 सितंबर को समाप्त होगी। शेड्यूल के मुताबिक 19 अगस्त को (मेजर सब्जेक्ट) प्रथम पाली में ग्रुप-ए और द्वितीय पाली में ग्रुप-बी के विषयों की परीक्षा। 20 अगस्त को प्रथम पाली में ग्रुप-सी और द्वितीय पाली में ग्रुप-डी के विषयों की परीक्षा और 21 अगस्त को प्रथम पाली में ग्रुप-ई और द्वितीय पाली में ग्रुप-एफ के विषयों की परीक्षा होगी।

मेजर विषयों के समूह में ग्रुप ए में इतिहास, एलएसडबल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रुप बी में अकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, मैथिली, ग्रुप सी में भूगोल, जंतु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रुप डी में बॉटनी, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, रूरल इकोनॉमिक्स, एआईएच एंड सी, ग्रुप ई में मनोविज्ञान, फिजिक्स, इंग्लिश, म्यूजिक, ड्रामा व ग्रुप एफ में रसायन शास्त्र, गृह विज्ञान, गणित को रखा गया है।

विश्वविद्यालय ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए बीआरबी कॉलेज, डा.एलकेवीडी काॅलेज ताजपुर, आरबी काॅलेज दलसिंहसराय, केएसआर काॅलेज सरायरंजन, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, बाबा विश्वनाथ केदारनाथ विमला कॉलेज दुधपुरा,एएनडी काॅलेज शाहपुर पटोरी,एसके काॅलेज थथिया,महिला काॅलेज, यूआर काॅलेज रोसड़ा, आरएनएआर काॅलेज, एसएमआरसीके काॅलेज, जीकेपी काॅलेज कर्पूरीग्राम, भारद्वाज काॅलेज हसनपुर रोड,आरबीएस काॅलेज अंदौर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन का निर्देश दिया गया है। माइनर सब्जेक्ट की परीक्षा 22 अगस्त, 23 अगस्त, 25 अगस्त को शेड्यूल के मुताबिक होगी। वहीं एमडीसी सब्जेक्ट को परीक्षा 26 अगस्त, 27 अगस्त, 28 अगस्त को, एईसी विषय की परीक्षा 29 अगस्त व 30 अगस्त को ली जायेगी। इसी प्रकार वीएसी सब्जेक्ट की परीक्षा 1 सितंबर व 2 सितंबर व एसईसी सब्जेक्ट की परीक्षा 3 सितंबर व 4 सितंबर को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

9 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

14 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

15 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago