बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के 48 घंटे तक किसी भी राजनीतिक दल ने किसी तरह की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने साझा की है। आयोग ने 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 3 अगस्त दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े का ब्यौरा दिया है। आपको बता दें एक अगस्त को बिहार की प्रारूप मतदाता सूची आम लोगों के लिए जारी हुई थी।
जारी आकंड़ों के मुताबिक ड्राफ्ट रोल को लेकर किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अबतक कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। राजनीतिक दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे ज्यादा 53,338 बीएलए हैं,आरजेडी के 47,506, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 36,550, कांग्रेस के 17,549, लोजपा (आर) के 1,210, रालोजपा के 1,913, सीपीआई माले के 1,496, बीएलए हैं।
इसके अलावा बीएसपी के 74, आम आदमी पार्टी के 1, सीपीआई (मार्क्सवादी) के 899, नेशनल प्यूपल पार्टी के 7, और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 250 बीएलए गहन मतदाता पुनरीक्षण अभयान में शामिल हुए थे। लेकिन किसी भी दल की ओर से अभी तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि मतदाताओं द्वारा सीधे तौर पर प्राप्त आपत्तियां 941 हैं। वहीं 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्र 4374 हैं।
आपको बता दें राज्य में महागठबंधन के सहयोगी दल लगातार एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट दल शामिल हैं। लेकिन ड्राफ्ट रोल जारी होने के 48 घंटों में किसी भी सियासी दल की कोई आपत्ति आयोग को नहीं मिली है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…