Bihar

ADG अमित लोढ़ा पर चलेगा आय से अधिक संपत्ति का केस, वेबसीरीज ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ से जुड़ा है मामला

बिहार कैडर के चर्चित IPS अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) अमित लोढ़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में अमित लोढ़ा के विरुद्ध राज्य सरकार ने अभियोजन (केस चलाने) की मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार ने यह मंजूरी आईपीसी या बीएनएस के तहत दर्ज धाराओं में दी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज मामले में केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनके खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही शुरू होगी।

गृह विभाग ने अभियोजन की मंजूरी दिए जाने की पुष्टि की है। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलते ही जांच एजेंसी निगरानी न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करेगी।

जानकारी के अनुसार, अमित लोढ़ा को एडीजी पद पर प्रोन्नति दिए जाने के महीने भर बाद ही राज्य सरकार ने उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी की संभावना पर विचार करने के लिए कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने केस चलाने की मंजूरी दी है।

वेबसीरीज ‘खाकी’ ने बढ़ाई मुश्किलें

1998 बैच के IPS अमित लोढ़ा के खिलाफ वर्ष 2022 में विशेष निगरानी इकाई में आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिक दर्ज की गई थी।

अमित लोढ़ा ने 2017 में ‘द बिहार डायरी’ नाम से एक किताब लिखी थी। इसी किताब पर आधारित वेब सीरीज ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ बाद में नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई।

उनके इस आचरण को भ्रष्टाचार तथा निजी स्वार्थ एवं लाभ के लिए की गई वित्तीय अनियमितता माना गया है। इसी मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago