राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके के आंबेडकर छात्रावास से तीन जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बम बनाने की सामग्री भी बरामद की है। इस मामले में हॉस्टल के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे कैंपस की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारा था। इस साजिश के पीछे किसका हाथ है, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है।
आपको बता दें इससे पहले इसी साल मई महीने में पटना यूनिवर्सिटी के बीएन कॉलेज छात्रावास में जबरदस्त बमबाजी से हड़कंप मच गया था। आपसी विवाद में छात्रावास में सैकड़ों छात्र घुस गए। लगातार यहां बमबाजी हुई, जिसमें एक लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया था। जांच में सामने आया था कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों की स्थानीय लोगों से मारपीट हुई थी। आरोप छात्रावास के छात्रों पर लगा है था।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…