Bihar

बिहार में NIA की रेड से हड़कंप, AK-47 की तस्करी से जुड़े मामले में हाजीपुर और मोतिहारी पहुंची टीम

नागालैंड से AK-47 लाकर बिहार में बेचने के मामले में गुरुवार को NIA ने रेड की है। वैशाली, हाजीपुर और मोतिहारी में ये छापेमारी चल रही है।

इससे पहले टीम ने दिसंबर 2024 को मुजफ्फरपुर में मुखिया भोला राय के घर छापेमारी की थी। उसके बेटे देवमुनि ने पूछताछ में बताया है कि ‘2 दिनों के लिए AK-47 हाजीपुर के राजू राय और राजू सिंह के घर पर रखी थी।

देवमनी की निशानदेही पर ही आज NIA ने ये रेड की है। NIA ने राजू राय के पूरे घर का तलाशी ली है। छत पर लगे वाटर टैंक समेत घर के अलमारी, गोदरेज, पेटी – बक्से सहित पूरे घर का तलाशी ली।

सूत्रों की माने तो अब तक टीम को राजू राय के घर से कोई सामान नहीं मिला है। NIA ने राजू राय को अपने साथ लेकर अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

हाजीपुर में सुबह 4.30 बजे पहुंची टीम

वैशाली के हाजीपुर में NIA ने गुरुवार सुबह दबिश दी। ऑटो स्टैंड संचालक राजू सिंह के घर पर रेड हुई है। नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक स्थित राजू राय के घर करीब 6 घंटे टीम ने घर का चप्पा-चप्पा छान मारा। टीम घर की छत पर सर्च करती नजर आई।बताया जा रहा है कि घर से कुछ खास मिला नहीं है। राजू राय को टीम ने हिरासत में लिया है।

वहीं काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर में राजू सिंह के घर पर छापेमारी अभी भी जारी है। जांच एजेंसी की 6 सदस्यीय टीम सुबह 4:30 बजे हाजीपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

मोतिहारी में राहुल मुखिया के घर छापेमारी

NIA ने गुरुवार सुबह पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में राहुल मुखिया के घर पर छापा मारा।

कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू हुई। स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद रही। राहुल मुखिया बहादुरपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया ज्योति कुमारी के पति हैं। NIA टीम ने घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की। साथ ही दस्तावेजों की जांच भी की।

NIA ने एक साथ वैशाली और मोतिहारी में छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में AK-47 की बरामदगी से जुड़े मामले में की गई। हथियारों की तस्करी का यह केस काफी संवेदनशील माना जा रहा है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी ने सीधे जांच अपने हाथ में ली। NIA अधिकारियों ने छापेमारी के बारे में मीडिया या स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

NIA की टीम ने मोतिहारी के ही पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के थरबीटिया छेदी सिंह के घर भी छापेमारी की है। टीम ने यहां 4 घंटे तक तलाशी ली है। रेड के बाद टीम गोविदंगंज के लिए रवाना हो गई।

दिसंबर में वकील के घर हुई थी NIA की रेड

18 दिसबंर 2024 को पटना हाईकोर्ट के वकील संदीप कुमार सिन्हा उर्फ (छोटू) के हाजीपुर स्थित घर और बागमली में एक अन्य स्थान पर में छापेमारी की गई थी। टीम ने करीब 3 घंटे तक घर को खंगाला था। 30 लोगों की टीम पहुंची थी। वकील के पिता ने बताया कि 10 लोग घर के अंदर थे, बाकी बाहर थे।

ये पूरी कार्रवाई नागालैंड से AK-47 लाकर बिहार में बेचने और ब्लैक मनी को जमीन कारोबार में इन्वेस्ट करने के मामले से जुड़ी थी। इसी मामले में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर NIA टीम मंगलवार की रात करीब 1 बजे ही पहुंची थी। यहां टीम ने 10 घंटे तक छापेमारी की थी।

हाजीपुर के अलावा बिहार के अन्य स्थानों पर भी एनआईए की टीमें छापेमारी कर रही हैं। सुबह की इस कार्रवाई से इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से आसपास के लोग सहमे नजर आए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago