शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ समेत कई IAS का ट्रांसफर; जानिये कौन बना शिक्षा विभाग का नया ACS

सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार के 5 सीनियर आईएएस का ट्रांसफर किया है। जिसमें सबसे बड़ा नाम बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे डॉ. एस. सिद्धार्थ को अब विकास आयुक्त के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।
डॉ. बी. राजेन्दर को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर को अब शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था भी 1 सितंबर 2025 से लागू होगी।

अन्य प्रमुख बदलाव
- अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष-सह-सदस्य के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

- गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविन्द कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर को वित्त विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.




