बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को शेखपुरा में झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का सिपाही शंभू सिंह (40 साल) तेजस्वी की गाड़ी के नीचे आ गया। उनके दाहिने पैर की हड्डी 3 जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें पटना रैफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि शेखपुरा शहर के खांड इलाके में काफिला पहुंचने के दौरान शंभू सुरक्षा घेरे में चल रहे थे। तेज गर्मी के कारण वे अचानक गिर गए। उसी दौरान तेजस्वी की गाड़ी जवान के पैर के ऊपर से गुजर गई।
दो दिन पहले नवादा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की गाड़ी ने पुलिसकर्मी महेश कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे में महेश का पैर फ्रैक्चर हो गया था। इस मामले में घायल पुलिस वाले ने राहुल गांधी की गाड़ी के ड्राइवर पर नवादा के नगर थाने में प्राथमिकी कराई है।
वोटर अधिकार यात्रा का आज 5वां दिन है। इसकी शुरुआत शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित दुर्गा मंदिर से हुई। यात्रा अब लखीसराय पहुंच चुकी है। राहुल गांधी भी अब इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…