Bihar

100 रुपये परीक्षा शुल्क, उद्योगों को सब्सिडी; गांधी मैदान से नीतीश के 4 बड़े ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में 4 नई घोषणाएं की हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में अपने भाषण के दौरान नीतीश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी। उन्होंने सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क को घटाकर 100 रुपये करने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में 7 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, उद्योग लगाने के लिए कारोबारियों को सब्सिडी देने और दिवाली-छठ पर दूसरे राज्यों से बिहार के लिए बसें चलाने की भी घोषणा की गई।

सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि वह साल 2005 में सत्ता में आने के बाद से ही बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। बीते 20 सालों में लोगों के उत्थान के लिए कई योनजाएं चलाई गईं। इसी क्रम में अब वे कुछ नहीं घोषणाएं कर रहे हैं।

मेन्स परीक्षा में नहीं लगेगा कोई शुल्क

सीएम नीतीश ने कहा कि मेन्स यानी मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि प्रारंभिक परीक्षा या अन्य प्रतियोगी एग्जाम में महज 100 रुपये परीक्षा शुल्क ही अभ्यर्थियों से लिया जाएगा।

उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता मिलेगी

गांधी मैदान के मंच से बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता देने का फैसला लिया है। इसके तहत कारोबारियों को कैपिटल सब्सिडी, बिहार सब्सिडी, जीएसटी के लिए जो प्रोत्साहन मिलते हैं, उन्हें बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाएगा। साथ ही नए उद्योग लगाने के लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। उस जमीन पर अगर कोई विवाद है तो उसका तुरंत निपटारा भी कराया जाएगा। यह सुविधा अगले 4 महीने में उद्योगपतियों को दी जाएगी।

7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने राज्य के 7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने की घोषणा भी की। इसके तहत किशनगंज, कटिहार, अरवल, शिवहर, रोहतास, लखीसराय और शेखपुरा जिले में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

प्रवासी मजदूरों के लिए दिवाली-छठ पर सुविधा

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को छठ, दिवाली जैसे पर्व पर दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ जैसे शहरों से बड़ी संख्या में राज्य सरकार द्वारा बसें चलाई जाएंगी। ताकि प्रवासियों को घर आने में कोई असुविधा न हो। साथ ही पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेनें चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

21 मिनट ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

30 मिनट ago

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की बात कहकर युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, समस्तीपुर पुलिस ने पहुंचकर कराया मुक्त

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…

40 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कल्याण पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, मंत्री के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल

समस्तीपुर : बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

59 मिनट ago

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

3 घंटे ago