Bihar

एक सप्ताह में BPSC को रिक्त पदों का हिसाब भेज देगा शिक्षा विभाग, TRE-4 पर मंत्री ने दिया अपडेट

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार में चौथे चरण की बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4 Update) की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह के भीतर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों की अधियाचना भेज देगा। इसके बाद बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा (टीआरई-4) का नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को दी।

शिक्षा मंत्री ने पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हाल ही में अनुकंपा आधारित नियुक्तियों के आवेदनों को पूरा किया गया है। नीतीश सरकार में सबसे ज्यादा बजट शिक्षा विभाग को जा रहा है और सबसे ज्यादा नौकरियां भी इसी विभाग में दी जा रही हैं।

BPSC TRE 4 पर बोलते हुए सुनील कुमार ने कहा कि किस विषय में कितने शिक्षक चाहिए, इसकी अधियाचना बीपीएससी को भेज दी जाएगी। इसके बाद बीपीएससी पर निर्भर करेगा कि वह कितने समय में शिक्षक बहाली को पूरा करे। सभी जिलों से रिक्त पदों की संख्या मंगवाई गई है। कई जिलों से आ गई है, कुछ की बाकी है। रोस्टर क्लियरेंस की समस्या से थोड़ी देरी हो रही है। कई स्कूलों में ट्रांसफर के बाद नए शिक्षकों की जॉइनिंग हुई है। इससे थोड़ा बदलाव हुआ है। उसे पक्का करने के बाद ही अधियाचना भेजी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा के बाद BPSC TRE 5 का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बारे में पहले ही निर्देश दे चुके हैं। टीआरई 4 से पहले एसटीईटी परीक्षा का आयोजन कराने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर विचार कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago