Bihar

बिहार: ब्राह्मण का तो दुश्मन हैं हम, देखना नहीं चाहते हैं; कहकर थानाध्यक्ष द्वारा टेंपू चालक की बर्बरता से पिटाई का आरोप

बिहार में शेखपुरा जिले के मेहूस थाने के थानाध्यक्ष पर एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. घटना 30 जून 2025 की है, जब मेहूस गांव का एक ऑटो चालक अपने घर जा रहा था. भारी बारिश के दौरान पीछे से आ रही थानाध्यक्ष की गाड़ी को उसने साइड नहीं दी जिससे नाराज होकर थानाध्यक्ष ने उसे थाने ले जाकर कथित तौर पर बुरी तरह पीटा.

आरोप है कि युवक को जाति पूछा गया फिर उसको ब्राह्मण होने की सजा दी गई. पीड़ित ऑटो चालक प्रद्युम्न कुमार ने बयान दिया कि उसको पहले सड़क पर पीटा गया और फिर थाने में उसकी पिटाई की गई. वहां उसकी जाति पूछकर दारोगा प्रवीण चंद्र दिवाकर ने कहा कि वह ब्राह्मण से नफरत करता है. इतना कहने के बाद पीड़ित ऑटो चालक को थूक भी चटवाया गया. पीड़ित ऑटो चालक ने दारोगा की गिरफ्तारी की मांग की है.

एसपी ने दारोगा को सस्पेंड किया

इस बीच घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के जरिए बरबीघा विधायक सुदर्शन को मिली तो विधायक ने तुरंत शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक को सूचित कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) डॉक्टर राकेश कुमार को जांच के लिए भेजा. एसडीपीओ की जांच में थानाध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया. शेखपुरा पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस कार्रवाई की पुष्टि की. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

6 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago