Bihar

बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाएं नीतीश, राबड़ी की सलाह पर तेज प्रताप यादव का भी समर्थन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें जोरों पर हैं। इस बीच विपक्ष की ओर से निशांत को सीएम बनाने की मांग उठ गई है। बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश को सीएम की कुर्सी छोड़ अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की सलाह दे दी। अब राबड़ी की इस मांग का उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने भी समर्थन किया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि नौजवानों को मौका दिया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव सोमवार को मॉनसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने विधानसभा पहुंचे। हालांकि, वे सदन में आए तब तक पहले दिन की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। इस कारण वे थोड़ी देर रूककर वापस निकल गए। तेज प्रताप समस्तीपुर जिले के हसनपुर से विधायक हैं। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया।

उन्होंने बिहार में हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री ने कहा कि अपराध पूरी तरीके से चरम पर है। सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। गुनाहगारों को नहीं पकड़ा जा रहा है। गाड़ी से आरजेडी का झंडा हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारा झंडा ‘टीम तेज प्रताप’ है। बता दें कि उन्होंने इसी नाम से हाल ही में एक फेसबुक पेज भी बनाया है।

तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगहों से चर्चा हो रही है, जहां से ज्यादा मांग रहेगी वहां से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने महुआ, बख्तियारपुर समेत अन्य सीटों का नाम भी लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago