Bihar

चंदन मिश्रा हत्याकांड में अब पुलिस का एन’काउंटर, तौसीफ को गन देने वाले बलवंत समेत 2 को लगी गोली

चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। भोजपुर जिले के आरा से सटे बिहिया इलाके में पुलिस-एसटीएफ और अपराधियों में मुठभेड़ की सूचना है। इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगने और तीन की गिरफ्तारी की सूचना है। घायल अपराधियों में बलवंत कुमार, उम्र 22 वर्ष पिता जंगबहादुर सिंह , लीलाधरपुर परसिया, जिला बक्सर और रविरंजन सिंह, उम्र 20 वर्ष, पिता केश्वर सिंह, चकरही, बिहिया, जिला भोजपुर शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप मंगलवार की सुबह करीब पौने छह बजे यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में घायल दो अपराधियों को सुबह 6.25 बजे बिहिया अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रविरंजन को जांघ में गोली लगी है, जबकि बलवंत को हाथ-पैर में गोली लगी है।

कौन है बलवंत

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद अब कई खुलासे हो रहे हैं। इस केस में बलवंत का नाम भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, बलवंत शूटरों को लेकर पारस अस्पताल पहुंचा था और वह शेरू सिंह के संपर्क में था। सूत्रों की मानें तो जिन शूटरों ने चंदन की हत्या की उनमें से पांच को बलवंत लेकर आया था। बलवंत ने ही तौसीफ उर्फ बादशाह समेत अन्य को 10 पिस्टल दी थी। वह लगातार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह के संपर्क में था। शेरू के इशारे पर ही वह हर कदम उठा रहा था।

इस वारदात में चंदन के करीबियों को भी मिला लिया गया था ताकि उसके बारे में सटीक खबरें मिल सकें। सूत्र बताते हैं कि शेरू ने सभी शूटरों को पांच-पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। बलवंत को पता था कि तौसीफ को पारस अस्पताल के बारे में पूरी जानकारी है। लिहाजा उसने इस साजिश में उसे भी शामिल कर लिया। अब भी इस वारदात में शामिल कई अपराधियों की तलाश पुलिस टीम को है। कइयों के नाम भी सामने आ चुके हैं जिनकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भागे तौसीफ ने अपनी दाढ़ी कटवा ली थी।

रिमांड पर तौसीफ

बता दें कि चंदन मिश्रा हत्याकांड में पकड़े गए शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत चार को सोमवार की सुबह पुलिस पश्चिम बंगाल से लेकर पटना पहुंची। इसके बाद उससे लंबी पूछताछ की गई। वहीं न्यायालय ने तौसीफ की 72 घंटे की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस मंगलवार को बेऊर जेल से तौसीफ को लेकर आएगी, जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

21 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago