समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है…’, विपक्षी विधायकों जैसे काले कपड़े न पहनने पर तेज प्रताप का तर्क

IMG 20250626 WA0160

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष के कई विधायकों के काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचने के बीच राजद विधायक तेज प्रताप यादव सोमवार को सफेद कुर्ते में नजर आए. जब मीडिया ने उनसे इस पर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, ‘काला हम शनिवार को पहनते हैं. मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है.’

तेज प्रताप ने कहा कि वे नियमित रूप से शनिवार को काले कपड़े पहनते हैं, क्योंकि शनि ग्रह का प्रभाव उन पर है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर दिन का एक विशेष महत्व होता है, और वे उसी के अनुसार अपना पहनावा तय करते हैं. तेज प्रताप के इस जवाब ने विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा.

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बता दें कि विधानसभा में विपक्ष के कई सदस्य सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे, लेकिन तेज प्रताप अपने अलग ही अंदाज में सफेद पोशाक में दिखाई दिए.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

मॉनसून सत्र में जमकर हंगामा

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. सोमवार को विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर हंगामा किया. आज वेल में विरोध कर रहे विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की हुई. SIR के खिलाफ विरोध जताते हुए आरजेडी विधायक सतीश कुमार टेबल पर चढ़ गए, जिसके बाद उन्हें मार्शल्स ने जबरन नीचे उतारा. हंगामे के बावजूद सरकार ने कई अहम विधेयक सदन में पेश किए.

IMG 20240904 WA0139

मंत्री मंगल पांडे ने धार्मिक न्यास संशोधन विधेयक 2025 समेत कुल छह विधेयकों को सदन के पटल पर रखा. इनमें बिहार मॉल सेवा कर प्रथम संशोधन विधेयक, बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन विधेयक, बिहार कृषि भूमि संशोधन विधेयक और बिहार भूमिगत पाइपलाइन संशोधन विधेयक 2025 शामिल हैं.

IMG 20250204 WA0010

इससे पहले, विरोध के चलते विधानसभा का मुख्य प्रवेश द्वार जाम हो गया, जिससे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वैकल्पिक रास्ते से सदन में प्रवेश करना पड़ा. मार्शल्स की मदद से उन्हें भीतर लाया गया. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीछे के गेट से विधानसभा में आना पड़ा. बिहार विधानसभा का यह सत्र विपक्ष के आक्रामक तेवर और सत्ता पक्ष की रणनीति के बीच टकराव का अखाड़ा बनता जा रहा है.

IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02