Bihar

तेज प्रताप देने लगे लालू यादव के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया

पार्टी और परिवार से दूर चल रहे आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच गुरूवार को उन्होने महुआ में जनसंवाद किया। इस दौरान आरजेडी के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया। तेज प्रताप ने कहा कि जब-जब मैं महुआ आता हूं, तब-तब यहां का बहुरूपिया विधायक रोने लगता है। इस बार रोए तो आप लोग झुनझुना थमा दीजिएगा।

इस दौरान उन्होने राजद चीफ की दुहाई देते हुए कहा कि मेरी रगो में लालू जी का खून है। मुझे जिताना मतलब लालू यादव को जिताना है। तेज प्रताप ने कहा कि महुआ के लिए उन्होने बहुत काम किया है। महुआ में मेडिकल कॉलेज उन्हीं की देन है। वहीं एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि मेरा क्या रिश्ता किससे है, यह बताने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी को हमने अर्जुन माना था, जरूरत पड़ेगी तो मुरली बजाकर उन्हें दिखाएंगे।

आपको बता दें जब तेज प्रताप आरजेडी में थे, तब भी उन्होने महुआ से चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद मौजूदा विधायक मुकेश रौशन का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब रौशन ने कहा था कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और पार्टी का जो निर्णय होगा, वो सर्वोपरि होगा। आपको बता दें पार्टी से बाहर चल रहे लालू के बड़े बेटे ने टीम तेज प्रताप बनाई है। अब उन्होने आरजेडी की हरी टोपी छोड़ पीली टोपी पहन ली है। 2020 में तेज प्रतार समस्तीपुर की हसनपुर सीट से चुनाव लड़े थे। वहीं 2015 में महुआ सीट से जीते थे, अब एक बार फिर से 2025 का चुनाव इसी सीट से लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago