Bihar

नई पार्टी बनाएंगे तेजप्रताप? नया सोशल मीडिया पेज बनाया, बोले- जिसका कायम प्रताप…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नई पार्टी बनाने की चर्चा के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग पेज बनाया है। एक्स और फेसबुक पर तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप यादव नाम से पेज बनाया है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस पेज को फॉलो करने की अपील की है। अपने पेज पर तेज प्रताप ने एक नारा लिखा है। ‘जिसका कायम है प्रताप, वह है आपका अपना तेज प्रताप’। सोशल मीडिया पेज पर तेज प्रताप ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगा रखी है।

हालांकि तेज प्रताप के करीबियों का कहना है कि वो जल्द ही अलग पार्टी बना सकते हैं। हालांकि तेज प्रताप ने खुद सामने आकर विधिवत नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वहीं आरजेडी ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का पत्र जारी किया, लेकिन इसकी औपचारिक सूचना अब तक विधानसभा को नहीं दी है। इस कारण तेज प्रताप के विधानसभा में बैठने की पुरानी व्यवस्था ही कायम रहेगी। सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में तेज प्रताप अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बगल में ही बैठते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago