Bihar

सिर्फ मकान मालिकों को ही नहीं किराएदारों को भी मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ, बस करना होगा ये काम

बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ सिर्फ मकान मालिकों तक सीमित नहीं रहेगी, बिजली विभाग ने इसकी जानकारी दी है कि किरायेदारों को कैसे इस योजना का लाभ मिल सकता है. इसके लिए उन्हें एक कागजी कार्रवाई करनी होगी और वे भी मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकेंगे.

कैसे मिलेगा किराएदारों को लाभ?

राज्य सरकार और बिजली विभाग ने बताया है कि किराए पर रह रहे लोग कैसे मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकते हैं. किराएदारों को योजना का लाभ उठाने के लिए मकान मालिक के साथ एक रेंट एग्रीमेंट करना होगा। इस दस्तावेज़ के आधार पर बिजली विभाग से स्वतंत्र कनेक्शन और अलग मीटर प्राप्त किया जा सकता है. इसके बाद किराएदार को भी हर महीने 125 यूनिट तक की बिजली बिलकुल मुफ्त मिलेगी.

इस फैसले से पटना समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लाखों किराएदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पटना में इस योजना को लेकर किराएदारों में उत्साह देखा जा रहा है, और वे जानकारी लेने के लिए बिजली कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बिजली विभाग और राज्य सरकार ने पहले ही ये साफ किया है कि मुफ्त बिजली योजना केवल घरेलू ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए लागू है। कमर्शियल या औद्योगिक उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। सरकार इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

जानकारी के लिए लगाए जा रहे कैंप

इस योजना के बारे में लोगों को सही जानकारी देने के लिए बिहार की दोनों बिजली कंपनियों को ओर से हर रोज अलग अलग जगहों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को योजना से जुड़ी सभी शर्तों, प्रक्रियाओं और लाभों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है:

लोगों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी जा रही है. उन्हें सोलर एनर्जी के लिए पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी जा रही हैं. वहीं बिजली बिल और आपूर्ति संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है. पटना के बिजली जीएम (राजस्व) अरविंद कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कैंपों के माध्यम से आम लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाना तय करें.

फ्री बिजली योजना की जानकारी देने के लिए पटना शहरी क्षेत्र में पेसू (पूर्वी) के अंतर्गत 29 स्थानों पर कैंप आयोजित किए गए हैं। वहीं, पेसू पश्चिमी क्षेत्र में भी शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम और कैंप आयोजित किए जाएंगे। पटना के ग्रामीण इलाकों में भी जागरूकता अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है. बिहटा विद्युत प्रमंडल के पालीगंज, दुल्हिनबाजार और बिक्रम, मसौढ़ी प्रमंडल के मानिकधाम और पुनपुन और फतुहा प्रमंडल के महारानीस्थान और फतुहा बाजार में नुक्कड़ नाटक और कैंपों के ज़रिए लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

41 मिनट ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

55 मिनट ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

1 घंटा ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

2 घंटे ago

डबल मर्डर मामले में तीन नामजद ईनामी बदमाश गिरफ्तार,  25-25 हजार का इनामी है गिरफ्तार तीनों अभियुक्त

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

2 घंटे ago