Bihar

बिहार: ‘शिक्षक हूं चुनाव से जुड़ा काम नहीं करूंगा’, यह कहते हुए स्कूल की छत पर आ’त्मह’त्या करने चढ़ गए BLO

सीवान जिले में स्कूल के शिक्षक ने बीएलओ का काम करने से इनकार किया। जब पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने स्कूल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। इस घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई और इसका वीडियो वायरल हो गया। शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के तरवारा प्रखंड के काजी टोला स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में शिक्षक हारून रशीद को मतदान केंद्र 65 में बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उन्हें शनिवार तक पर्यवेक्षक के गणना प्रपत्र नहीं लिए गए थे।

शिक्षक ने काम करने से इनकार कर दिया

पंचायत सचिव रत्नेश कुमार ने उनसे पूछा कि उन्होंने क्यों नहीं लिए, तो शिक्षक ने काम करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके बाद, शिक्षक स्कूल की छत पर चढ़ गए और वहां आत्महत्या की धमकी दी। घंटों तक वह छत पर रहे, जिससे स्कूल में मौजूद छात्र और अन्य शिक्षक डर गए। कुछ बच्चे रोने और चिल्लाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुनर्निरीक्षण के काम का विरोध कर रहा विपक्ष

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने अचानक मतदान सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्य बिहार में कराने का आदेश दिया है, जिसके खिलाफ विपक्षी पार्टियां जमकर विरोध कर रही हैं। यह विरोध इतना बढ़ गया है कि आगामी नौ तारीख को विपक्ष ने बिहार में चक्का जाम का एलान किया है।

जांच पूरी होने तक रोकी गई शिक्षक की वेतन

पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में बीएलओ पर्यवेक्षक ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है। वीडियो वैभव शुक्ला ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वायरल वीडियो की जांच करने के लिए कहा है और 24 घंटे में रिपोर्ट देने की बात कही है। जांच पूरी होने तक शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

22 घंटे ago