Bihar

समस्तीपुर पुलिस ने कार को लावारिस बता किया बरामद, हथियार तस्कर मालिक को उसी दिन आर्म्स के साथ किया गया था गिरफ्तार

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने में बीयर बरामदगी के बाद जब्ती सूची में पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो का जिक्र नहीं होने के अलावे नगर थाने का भी एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला 1 जून का है जब आर्म्स एक्ट मामले में बनारस स्टेट कैंपस, मगरदही से जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, उस दिन एक बलिनो कार भी बरामद हुई थी, जो अब दो महीने से थानाध्यक्ष के सरकारी आवास के सामने लगी है, लेकिन जब्ती सूची में भी इसका जिक्र तक नहीं है। हालांकि, नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव इसे सही नहीं बताते हैं और उनका कहना है कि आर्म्स मामले में गिरफ्तारी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हुई थी। वहां से पुलिस ने कोई कार बरामद नहीं की थी और इसलिए जब्ती सूची और एफआईआर में उसका जिक्र नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो से बियर बरामदगी पर उठा सवाल, समस्तीपुर पुलिस ने FIR में नहीं किया जब्ती का जिक्र, SP ने जांच के दिये आदेश

हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि संभवत पुलिस को उसी दिन सूचना मिली थी, वहीं से कुछ दूरी पर स्थित एक गैरेज के पास एक लावारिस कार पड़ी हुई है। उस कार को वहां से लेकर नगर थाने लाया गया। पुलिस ने जिस अपराधी को गिरफ्तार किया और पुलिस के अनुसार वहीं से कुछ दूरी पर स्थित एक गैरेज के पास से उसने एक लावारिस कार बरामद की थी। लेकिन, पड़ताल में यह बात सामने आई है कि थानाध्यक्ष जिस कार को लावारिस बता कर बिना जब्ती सूची के अपने सरकारी आवास के सामने लगा कर रखे हुए हैं, वह कार गिरफ्तार कुख्यात अपराधी जितेंद्र कुमार के नाम से ही रजिस्टर्ड है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कार से किसी भी प्रकार आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया था। लावारिस बता डायरी में उसकी इंट्री कर दी गई है। बताते चलें की बिहार एसटीएफ की विशेष टीम व जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये कुख्यात अपराधी जितेन्द्र कुमार को नगर थाना क्षेत्र के बनारस स्टेट से गिरफ्तार किया गया था।

जितेन्द्र मोहिउद्दीननगर थाने के रमैया भदैया निवासी रामानंद राय का पुत्र है। वह समस्तीपुर में रहकर हथियार तस्करी और इसकी खरीद बिक्री करने का काम करता था। एसटीएफ की विशेष टीम व जिला पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया था। इसके बाद दरोगा निशा भारती के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था, इसमें कार की जब्ती का कोई जिक्र नहीं था।

बयान :

नगर थाना के मामले में जानकारी ली जा रही है और थानाध्यक्ष से इस संबंध में पूछा जाएगा। 

– संजय कुमार पाण्डेय, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago