Bihar

पटना नगर निगम में भारी हंगामा, पार्षदों ने एक दूसरे का कुर्ता फाड़ा; हाथापाई और गाली-गलौज की गूंज से शर्मसार हुआ सदन

पटना नगर निगम की साधारण बैठक में उस समय बवाल मच गया, जब मेयर की ओर से एजेंडा पास किए जाने पर निगम आयुक्त ने कड़ा ऐतराज जताया। बैठक में मेयर, उप मेयर, पार्षदों और निगम आयुक्त समेत सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही मेयर ने एजेंडा पास करने की घोषणा की, निगम आयुक्त ने इसका विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। आयुक्त ने आरोप लगाया कि यह एजेंडा निजी एजेंसियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों के विरुद्ध पास किया जा रहा है।

पार्षदों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज

आयुक्त के बैठक छोड़ने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। मेयर गुट के पार्षदों और विरोधी गुट के बीच जमकर हाथापाई और गाली-गलौज हुई। यह घटना नगर निगम की कार्यवाही की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थी।

स्थायी समिति के सदस्य संजीत कुमार ने इस घटना पर रोष जताते हुए निगम आयुक्त पर ‘तानाशाह’ की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब एजेंडा सर्वसम्मति से निगम और स्थायी समिति से पास हो गया था, तो आयुक्त को इसका विरोध करने का कोई अधिकार नहीं था। पार्षदों का आरोप था कि आयुक्त नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

आयुक्त के बहिष्कार के बावजूद एजेंडा पास

निगम आयुक्त के बहिष्कार के बाद भी, पार्षदों ने सभी एजेंडों को पास कर दिया। हालांकि, बैठक के बाद भी पार्षदों ने निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस घटना ने पटना नगर निगम के भीतर चल रही अंदरूनी कलह और प्रशासनिक अड़चनों को उजागर कर दिया है। यह देखना बाकी है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और निगम के कामकाज पर इसका क्या असर पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

4 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

7 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago